फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550 ग्राम गांजा के साथ महिला पकड़ी

Wed, 01 Apr 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शाहगंज पुलिस ने एक महिला को 550 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। महिला गांजा किससे लेकर आती है, कौन-कौन लोग इस कारोबार से जुड़े हैं, पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को मंगलवार सुबह 8:30 बजे सूचना मिली कि एक महिला गांजा की पुड़िया बेच रही है। इस पर पुलिस ने नगला छउआ स्थित रेलवे ब्रिज के पास चेकिंग कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से गांजा की 48 पुड़िया मिलीं। महिला ने अपना नाम जरीना पत्नी प्यारे निवासी मोहल्ला नगर फतेहपुर सीकरी बताया। चौकी इंचार्ज सराय ख्वाजा का कहना है कि महिला फतेहपुर सीकरी से लाकर बिक्री करती है। पांच ग्राम की एक पुड़िया 50 रुपये में बेची जाती है। महिला शराब बेचने के मामले में शाहगंज से ही जेल जा चुकी है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं सिकंदरा क्षेत्र में भी एक महिला गांजा की बिक्री करती है। पुलिस को इस बात की भनक है। मगर, सांठगांठ के चलते उसकी धरपकड़ नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें