फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अधिकारी ने किया बैंक की सीनियर मैनेजर का यौन शोषण, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में एक बैंक की सीनियर मैनेजर से रेप का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी ने पूर्व कार्यालय अध्यक्ष (तत्कालीन मंडल प्रबंधक और डिवीजनल मैनेजर) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


महिला अधिकारी की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में पूर्व कार्यालय अध्यक्ष, उसके बेटे, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गालीगलौज और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

पीड़ित महिला अधिकारी का कहना है कि वो 2013 में दिल्ली में बैंक में तैनात थीं। आरोप है कि अक्तूबर 2014 में उनकी बैंक में तैनात कार्यालय अध्यक्ष ने उस पर गलत नजर रखना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोशन देकर किया ट्रांसफर

वो अपने केबिन में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। बाद में उससे बातें करने लगा। उन्होंने 2016 में पीड़िता का आगरा में ट्रांसफर करा दिया। वो सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात की गईं। 

वहीं कार्यालय अध्यक्ष भी सेवानिवृत्त हो गए। वो हरीपर्वत क्षेत्र में रहने लगे। इस दौरान पूर्व कार्यालय अध्यक्ष ने उनका यौन शोषण किया। जब उसने विरोध किया तो अपने साथ ही रखने की बात करते। 

छह महीने पहले साथ रखने से इंकार कर दिया। जब उसने विरोध किया तो जातिसूचक शब्द बोले। 26 मार्च को पूर्व अधिकारी के बेटे, बेटी और बहू ने घर बुलाया। उनके साथ मारपीट की। गला दबाने का प्रयास किया। 

उक्त लोगों ने पीड़िता के परिजनों को भी फोन कर धमकाया। पीड़िता ने एसएसपी और जिलाधिकारी से शिकायत की। इस पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें