फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लेडीज सूट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 28 Aug 2022 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रंगेश्वर मार्केट में स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में करीब 15 से 20 लाख रुपये के लेडीज सूट, फॉल, और पेटीकोट जलकर खाक हो गए।
 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रंगेश्वर मार्केट में लेडीज सूट की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आधी रात के बाद की है, जब सभी लोग सो रहे थे। आग की लपटों को जब कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

 
रंगेश्वर मार्केट में सदर बाजार के रहने वाले लक्ष्मीनारायण अरोड़ा की दुकान में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  आग में करीब 15 से 20 लाख रुपये के लेडीज सूट, फॉल, और पेटीकोट जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि आसपास की दुकान इस आग की चपेट में आने से बच गईं। हालांकि आग से दुकानों के बोर्ड जल गए। इस मार्केट में करीब 40 दुकानें हैं। अग्निशमन की दमकल ने रात को ही करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था।



दुकान स्वामी ने बताया कि 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलाकर राख हुआ है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक दुकान स्वामी ने कोई भी तहरीर नहीं दी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें