फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक दिवस पर चढ़ाया लाड़ू

विज्ञापन
बाह: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में मनाया गया पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव
विज्ञापन
बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में बुधवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं जैन संस्कृति की त्रिवेणी बन गया। महोत्सव में उनके अहिंसा, सत्य, अस्तेय एवं अपरिग्रह के जीवन उपयोगी संदेशों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

सुबह की बेला में अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। निर्वाण लाडू का सौभाग्य डॉ. अशोक कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, अनुभव जैन, अमित जैन, ऋषि जैन को मिला। जबकि मूल नायक शांतिधारा का सौभाग्य अमित कुमार जैन को प्राप्त हुआ। आचार्य रिषभ शास्त्री ने मोक्ष कल्याणक महोत्सव का पूजापाठ कराया। भजन संध्या में हुई मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान मनोज जैन, अखिल जैन, दिनेश जैन, मनीष जैन, अमित जैन, निक्कू जैन, साधना, मंजू, सारिका जैन, सोनाली, स्नेहलता जैन, माया देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें