बाह: पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में मनाया गया पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव
शमसाबाद। कस्बे के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर और शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को मोक्ष सप्तमी का पर्व मनाया गया। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक दिवस पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रिंकू जैन मझारे वाले एवं ऋषभ जैन को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शांति धारा की। पूजा अर्चना के बाद पार्श्वनाथ विधान किया गया। इस दाैरान मुन्नालाल जैन, रमेश जैन, राजेंद्र कुमार जैन, सोनू जैन, योगेश जैन, नितेश जैन, राजू जैन, शेखर जैन, कैलाश चंद जैन, सुरेश चंद जैन और डॉ. प्रवीण जैन आदि माैजूद रहे।