25 किलो पीतल की है लड्डूगोपाल की मूर्ति
गांव नगला बरी में प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर में करीब 25 किलो वजन की पीतल की लड्डूगोपाल की मूर्ति रखी हुई थी। सोमवार की सुबह जब पुजारी भीका सिंह ने मंदिर खोला तो मूर्ति अपनी जगह से गायब थी। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की तो एक सीसीटीवी में दो महिलाएं लड्डूगोपाल की मूर्ति को ले जाती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने इसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी लेकिन कोई भी ग्रामीण उन महिलाओं को नहीं पहचान सका।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज देखने आए पर्यटक का दर्द...1300 का टिकट खरीदा, एक घंटे कतार में जूझा; बोला- ये कैसी व्यवस्थाएं