फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Mon, 11 May 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बलरई रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार को ट्रैक पर काम कर रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




बाह थाना क्षेत्र के गांव स्याइच के रहने वाले जयप्रकाश (57) पुत्र बद्रीराज एक कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के अधीन रेलवे ट्रैक पर मजदूरी कर रहे थे। बताया गया कि बलरई स्टेशन यार्ड में किलोमीटर संख्या 1181/22 के पास कार्य चल रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर गुजर रही 15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए गए थे। स्टेशन से मिले मेमो के आधार पर जसवंतनगर जीआरपी चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें