फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मजदूर के बेटे ने निगला सिक्का, हलक के नीचे नहीं उतर रहा भोजन

Mon, 23 Mar 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
​शिवपुरी के पौड़ी गांव के देव ने निगला सिक्का
विज्ञापन
बाह। शिवपुरी के पौड़ी गांव के मजदूर अंकू के 5 साल के बेटे रविवार की शाम 6 बजे खेलते समय एक रुपये का सिक्का निगल लिया। अब वह भोजन नहीं निगल पा रहा। हालत बिगड़ने पर उसके नाना बाबूलाल ने बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया है। शिवपुरी के पौड़ी गांव के अंकू अपने परिवार के साथ बाह के फरैयापुरा गांव में आलू खुदाई की मजदूरी के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार आलू की खुदाई और बिनाई कर रहा था। 5 साल का बेटा देव एक रुपये के सिक्के के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसने सिक्का निगल लिया। भोजन गले से नीचे नहीं उतरा, तब उसने परिजनों को बताया कि दर्द हो रहा है, वह सिक्का निगल गया था। पानी तक पीने में दिक्कत हो रही है। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जेआर गौतम ने बताया कि एसएन में जांच के बाद ही सिक्के की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन




बच्चों पर रखें निगरानी, कुछ भी मुंह पर डालने पर तुरंत निकालें- बाह सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर गौतम ने बताया कि छोटे बच्चे अक्सर चाबी, सेल, पिन, सिक्के आदि को खेलते हुए अपने मुंह में डाल लेते हैं। खेल-खेल में कई बार यह मुंह से निगल लेते हैं। इससे बच्चों की जान को खतरा रहता है। ऐसे में माता पिता की पूरी जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को हमेशा निगरानी में रखें। नुकीली या छोटी चीजें उनसे दूर रखें। ये चीजें कभी गले में तो कभी पेट में फंस जाती हैं। सावधानी बच्चों को खतरे से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें