फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्पेलर चलाने के दौरान पट्टे में फंसा मजदूर, मौत

Wed, 27 Dec 2023 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेलर चलाने के दौरान पट्टे में फंसा मजदूर, मौत
विज्ञापन

- सिकंदरपुर में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव सिकंदरपुर में मंगलवार की रात स्पेलर चला रहे मजदूर का हाथ पट्टे में आ गया। हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी नदीम अली (50) गांव निवासी राशिद का स्पेलर चलाता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार की रात को नदीम स्पेलर चला रहा था। तभी किसी तरह से उसका हाथ पट्टे में फंस गया। पट्टे में फंस कर उसका हाथ उखड़ गया और मौके पर नदीम की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्पेलर बंद करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची सिविल लाइन चौकी पुलिस ने पट्टे में फंसे शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्पेलर मालिक से भी हादसे के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद नदीम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें