फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से मजदूर की मौत, किशोर झुलसा

Fri, 26 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फ़ोटो।फाइल फोटो मृतक रतन सिंह स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव पेतीखेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक किशोर झुलस गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डाैकी थाना क्षेत्र के पेतीखेड़ा निवासी रतन सिंह (55) आगरा में पल्लेदारी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह नहाकर काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने घर में लगा पंखा बंद किया, तभी उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं पड़ोस में रहने वाला मनीष (14) का भी पंखे से करंट लगने से हाथ झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत डीपी से 11 हजार वोल्ट की लाइन से यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें