फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत, थाने के बाहर इसलिए रख दी लाश; फिर किया जमकर हंगामा

Tue, 18 Feb 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

निर्माण कार्य के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मजदूर की लाश को थाने पर ले जाकर रख दिया। मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा किया। आश्वासन मिलने के बाद वे ल लोग शांत हुए। 
 
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) के एक मकान में रविवार को निर्माण कार्य के दौरान सीढ़ी से गिरकर मार्बल कारीगर की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को थाना सिकंदरा ले आए। मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। करीब दे घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब शव लेकर गए।
विज्ञापन


लखनपुर, शास्त्रीपुरम निवासी शंकर बाबू (37) मार्बल कारीगर थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे काम पर गए थे। शास्त्रीपुरम में ही एक घर में पत्थर लगाने का कार्य कर रहे थे। करीब 11 बजे पत्नी राजकुमारी के पास एक व्यक्ति ने कॉल किया। बताया कि शंकर बाबू सीढ़ी से गिर गए हैं। उन्हें प्रभा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राजकुमारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में सही से इलाज नहीं किया गया। सोमवार सुबह पति की मौत की जानकारी दी गई। इस पर मकान मालिक से मुआवजे की मांग की। मगर, उन्होंने मना कर दिया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन ने हंगामा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन से तहरीर देने के लिए कहा गया है। उसके आधार पर ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें