फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मजदूर को पीटकर किया घायल, चाकू से किए वार

Tue, 09 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पावर हाउस रोड पर एक मजदूर की पिटाई की गई और चाकू से वार किए गए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन भी आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिजन से जानकारी जुटाई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल के परिजन से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सुरजीत मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार को वह शहर के पावर हाउस रोड पर काम करने के लिए गया था। वहां उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसे पीटने के साथ ही चाकू से वार भी किए। घायल अवस्था में वह जमीन पर गिर गया तो आरोपी वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद मार्ग से गुजर रहे लाेगों ने सुरजीत को घायल अवस्था में पड़ा देखने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन को भी सूचना दी गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक के परिजन से जानकारी जुटाई। परिजन से पूछताछ करने पर हमले की बात कही गई लेकिन लोग कौन थे। इस बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें