शासन ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश दिया था। उन्हें अपनी अचल-चल संपत्ति की सभी जानकारी एक निर्धारित प्रारूप पर देनी थी लेकिन एडीए के नौ अभियंताओं ने अभी तक संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। अपर सचिव ने सभी के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
सरकारी कर्मचारियों को हर वर्ष अपनी संपत्ति की डिटेल देनी होती है। योगी सरकार बनने के बाद और सख्ती हो गई है। एडीए के अधिकांश कर्मचारियों और अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा दे दिया लेकिन नौ इंजीनियरों ने अभी तक डिटेल नहीं दी है। इनमें अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार राय भी शामिल हैं। अपर सचिव बाबू सिंह ने सभी को नोटिस जारी कर तीन अप्रैल को अपराह्न डेढ़ बजे तक संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए कहा था। अपर सचिव बाबू सिंह ने बताया कि इस मामले में उपाध्यक्ष को भी अवगत करा दिया गया है।
ये हैं प्राधिकरण के इंजीनियर
सुबोध कुमार राय (अधीक्षण अभियंता)
राजीव दीक्षित (अधिशासी अभियंता)
आलोक कुमार सिंह (सहायक अभियंता)
सुधांशु शर्मा (सहायक अभियंता)
आदित्य कांत कुलश्रेष्ठ (सहायक अभियंता)
नागेंद्र सिंह चौहान (सहायक अभियंता)
बिजेंद्र सिंह (अवर अभियंता)
महेश चंद शुक्ला (अवर अभियंता)
राजीव कुमार (अवर अभियंता)