फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केवाईसी के लिए भूलकर भी न दें किसी को दस्तावेज...पांच हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा, जिसमें फंसे आम लोग

Fri, 22 Aug 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा में ट्रस्ट के जरिये सीएसआर फंड के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। सरकारी योजनाओं के कैंप लगाकर आरोपी भीड़ जुटाते थे। केवाईसी के नाम पर इनके दस्तावेज हासिल कर लिए जाते थे। 
विज्ञापन
ई-केवाईसी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की निजी कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी (सीएसआर) फंड का गबन कर विदेश भेजने के मामले की आयकर विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि मथुरा, भीलवाड़ा और अहमदाबाद के जिन तीन ट्रस्टों ने अब तक पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा चीन, हांगकांग, सिंगापुर, मलयेशिया और दुबई भेजे, वह केवाईसी व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आम लोगों से उनके दस्तावेज हासिल करते थे।
विज्ञापन

 

इसके लिए बाकायदा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कैंप भी लगाए जाते थे। फिर वहां लोगों से दस्तावेज व फोटो लेकर बैंक खातों से लेकर शेल कंपनियां तक खोली जातीं और करोड़ों का लेनदेन होता। विभाग को इस संबंध में कई पुख्ता साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बात की भी जांच की जा रही है कि लगातार कई वर्षों से इन ट्रस्टों के खातों में रकम आती-जाती रही लेकिन बैंकों ने कभी कोई संदेह या सवाल क्यों नहीं किया।

 

रकम शेल कंपनियों को भेजी जाती और वहां से विदेश में ट्रांसफर होती। अब एजेंसी हर उस व्यक्ति से संपर्क कर रही है कि जिसके नाम व पते पर शेल कंपनियां पंजीकृत हैं। इसके बाद जांच अधिकारी बैंक अधिकारियों से खातों की केवाईसी के संबंध में संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

बता दें, प्रधान आयकर निदेशक अन्वेषण कानपुर की आगरा यूनिट ने मथुरा के राधावैली निवासी सीए आशुतोष अग्रवाल के ठिकानों पर सर्च की तो इस मामले का खुलासा हुआ था। इसके बाद जांच अधिकारियों ने हर साल करोड़ों का सीएसआर फंड लेने वाले मथुरा के जन जागृति सेवा संस्थान, अहमदाबाद के रागिनी बेन विपिन चंद्र सेवा कार्य ट्रस्ट और भीलवाड़ा के बृज मोहन सपूत कला संस्कृति सेवा संस्थान के ठिकानों पर तलाशी ली। वहां से मिली जानकारी के बाद मुंबई निवासी सीए पंकज सोमानी और कोलकाता निवासी सीए सुप्रियो साहा के ठिकानों को खंगाला। फिलहाल टीमें हर कड़ी को जोड़ते हुए जांच की आगे की दिशा तय करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें