फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कुशल’ पति से ले रहीं राजनीति की ट्रेनिंग

Sat, 09 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम से खास होने के एक दिन बाद ही कुशल यादव की दिनचर्या बदल गई। घर-परिवार में हाथ बंटाने के बाद लोगों की समस्याएं सुनना और कार्यकर्ताओं से मिलना उनकी प्राथमिकता में शामिल हो गया। इसके लिए वे अपने पति राजपाल यादव से राजनीति के गुर भी सीख रही हैं। हालांकि पहले दिन अधिकांश वक्त स्वागत में ही गुजरा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन (शुक्रवार) से कुआं खेड़ा निवासी कुशल यादव एक्टिव हो गईं। सुबह बधाइयां देने के लिए कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया। यह सिलसिला देर शाम तक चला। इस बीच कुछ स्वागत समारोहों में भी शिरकत की। वे मंझे हुए राजनेता की तरह से तो पेश नहीं आईं लेकिन पति द्वारा आंखों से दिए जा रहे निर्देशों पर अच्छी तरह से अमल कर रही थीं।
घर पहुंची लाल बत्ती लगी एंबेसडर कार
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन की तरफ से दी जाने वाली लाल बत्ती लगी एंबेसडर कार राजपाल यादव के कारों के बेड़े में शामिल हो गई है। वहीं, फॉरचूनर पर भी लाल बत्ती लग गई है। पहला दिन उन्होंने इसी कार से भ्रमण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय की बदल रही तस्वीर
नये जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत में कार्यालय को भी सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया है। यहां न सिर्फ अध्यक्ष के कमरे को नये सिरे तैयार किया जा रहा है बल्कि बिजली की फीटिंग के कार्य के साथ ही साफ-सफाई का भी काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल अध्यक्ष कक्ष सहित पूरा कार्यालय ही अस्त-व्यस्त पड़ा है।
महानगर महिला अध्यक्ष ने किया स्वागत
सपा महिला महानगर अध्यक्ष पार्षद क्षमा जैन सक्सेना ने संगठन की सदस्याओं के साथ पहुंचकर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव का जोरदार स्वागत किया। उनके साथ कुछ समस्याओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें