फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेकिंग के दौरान कुरावली पुलिस ने पकड़ा गैंगस्टर

Sat, 08 Jun 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान जनपद एटा के रहने वाले एक गैंगस्टर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जानलेवा हमला आदि के मामले दर्ज हैं। इसी वर्ष पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव हिरौदी मुजफ्फरपुर निवासी उदयवीर सिंह चोरी के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था। इसके साथ ही उस पर जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत भी केस दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उदयवीर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। तभी से आरोपी गैंगस्टर के मामले में वांछत चल रहा था। शनिवार को स्थानीय पुलिस ने एक सूचना पर गैंगस्टर को कस्बा चौराहा के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने खुद पर दर्ज आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें