फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने घर पहुंचकर अनाथ बच्चों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। थाना गांव दरियावगंज में कुपोषण का शिकार महिला की मौत होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उसके घर पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला की मौत कुपोषण से होना नहीं माना है। उनका कहना है कि महिला की मौत क्षयरोग से हुई है।
विज्ञापन

सुनीता पत्नी श्रीकृष्ण जाटव की कुपोषण के चलते रविवार रात में मौत हो गई। उसका बेटा नगेंद्र बीमार है। अनाथ हुए बच्चों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने महिला के बच्चों अंशु(14), कविता (10) सविता (9) किरण (7), नगेन्द्र (6) से बातचीत की। सबसे छोटे बीमार बेटे को तुरंत इलाज करने के निर्देश पटियाली के चिकित्साधीक्षक को दिए।
उन्होंनें बच्चों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। उनकी यथा संभव पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने साथ में आए उपजिलाधिकारी पटियाली शिवकुमार, तहसीलदार पटियाली तिमराज सिंह को परिवार की नियमानुसार मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिवार के सभी बच्चों की क्षयरोग की जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं। जांच के बाद बच्चों का इलाज करने को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बच्चे का इलाज शुरू
पटियाली। चिकित्साधीक्षक डा. कुलदीप ने बताया कि बीमार बच्चे का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसे अस्पताल लाकर आवश्यक दवा दी गई। सभी बच्चों की क्षयरोग की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें