फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच सपा में कुंदनिका का स्वागत

Mon, 18 Apr 2016 02:11 AM IST
हंगामे के बीच सपा में कुंदनिका का स्वागत
विज्ञापन
हंगामे के बीच सपा में कुंदनिका का स्वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भाजपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुई कुंदनिका शर्मा का सपा कार्यालय पर विरोधी स्वरों के बीच स्वागत किया गया। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को दपटते हुए मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के फतेहाबाद रोड पर स्थित कार्यालय पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी और संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वक्ताओं ने चंद्रशेखर सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत से सीख लेने की आह्वान किया। 
कार्यक्रम के दौरान ही उत्तर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा भी जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचीं। उनके देखते ही सपा नेता नितिन कोहली के समर्थकों ने नितिन के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पार्टी के मुसलिम कार्यकर्ता भी बिफरना शुरू हो गए। हाल ही में हुए अरुण माहौर हत्या कांड के दौरान कुंदनिका शर्मा के  रुख पर मुसलिम कार्यकर्ताओं का ऐतराज था। मामला बिगड़ते देख शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई। तब मामला शांत हुआ। हालांकि बाद में नितिन कोहली ने भी कुंदनिका शर्मा के कदम से कदम मिलाकर चलने का बात कही। इस अवसर पर महापौर इंद्रजीत आर्य, श्याम भोजवानी, उदल सिंह कुशवाह, राजपाल यादव, चंद्रसेन टपलू, अनीस खान, पवन सिंह, खालिद कुरैशी, प्रवीना पालीवाल, वाजिद शफी, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनबाक्स...
संगठन का गठन कराएंगे राकेश राणा
आगरा। समाजवादी पार्टी के जिला और शहर कार्यकारिणी के भंग होने के बाद नए सिरे से गठन की तैयारी चल रही है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के पूर्व एमएलसी और लोकसभा चुनाव में आगरा के प्रभारी रहे राकेश राणा को सौंपी गई। राकेश राणा कार्यकर्ताओं का चुनाव कर कार्यकारिणी में पद देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें