मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु व अधिवक्ता अलका उपमन्यु को ब्रज गौरव उपाधि स
- फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। देश के सनातन धर्म एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान को लेकर वृंदावन में छह धर्मार्थ संस्थानों व राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने तय किया है कि वृंदावन कुंभ में विप्र महाकुंभ और मुंबई में इसी माह भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। ब्राह्मणों के विषय में राकेश टिकैत द्वारा बोले गए शब्दों की निंदा भी की गई।
वृंदावन के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में काशी विद्वत परिषद पश्चिम भारत के प्रभारी कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा कि देश के प्रमुख ब्रह्मलीन संत स्वामी वामदेव महाराज एवं ब्रज मंडल मांट में जन्मे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य श्रीकृष्ण विधाश्रम महाराज के नाम से प्रमुख चौराहों में उनकी प्रतिमा लगे। उनके नाम पर प्रमुख मार्गों का नामकरण हो। कहा कि वृंदावन कुंभ में विप्र महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महासचिव एवं श्रीआनंद मानस ट्रस्ट के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा ने बताया कि मुंबई में इसी माह भगवान परशुराम की मूर्ति कांदिवली ओबेराय मॉल के पास स्थापित की जाएगी, जिसकी अनुमति सरकार से ले ली गई है।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत कैलाशानंद महाराज को निरंजनी अखाड़ा परिषद का आचार्य महामंडलेश्वर बनने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें राष्ट्रसंत की उपाधि से सम्मानित किया। कानून के क्षेत्र में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पॉक्सो न्यायालय कोर्ट की स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु, पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एड. को ब्रज गौरव उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख भागवत आचार्य ठाकुर संजीव कृष्ण, हनुमंत आराधन मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास, भागवत आचार्य, अभिषेक कृष्ण शास्त्री, आचार्य शिवांश मिश्र, श्यामसुंदर ब्रजवासी, अभिषेक व्यास, मुकुंद उपाध्याय, प्रदीप गिरी महाराज ने उक्त फैसलों में अपने विचार रखे। संचालन विष्णु शर्मा ने किया।