फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी में सुविधाएं न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के यहां हंगामा

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में प्रॉपर्टी डीलर के यहां हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव रोड पर एक कॉलोनी की महिलाओं ने प्रॉपर्टी डीलर द्वारा की गई वादाखिलाफी से क्षुब्ध होकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कर किया।
विज्ञापन

करीब सात वर्ष पूर्व दो प्रॉपर्टी डीलरों ने नंदगांव रोड पर एक कॉलोनी में प्लॉट बेचे थे। बेचते समय कॉलोनी में सड़क, पानी, बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद बाद भी कॉलोनी में सड़क तक नहीं बनी है। पानी, बिजली की बात करना तो दूर। शनिवार को कॉलोनी की महिलाएं प्रॉपर्टी डीलर की बस स्टैंड स्थित दुकान पर पहुंचीं और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि डीलर ने उन्हें गुमराह करके प्लॉट बेच दिए। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला शांत करा दिया, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें