फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास करेंगे राम नाम की अमृत वर्षा, जेपी वेडिंग स्क्वायर में आयोजित होगा 'अपने-अपने राम

Sat, 18 Jan 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर जेपी वेडिंग स्क्वायर में 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास राम नाम की अमृत वर्षा करेंगे।
 
विज्ञापन
पोस्टर विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास आगरा में पहली बार 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम में राम नाम की अमृत वर्षा करेंगे। श्रीराम सेवा मिशन के अंतर्गत बीएन ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की शाम 4 बजे से होगी।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को डॉ. कुमार विश्वास शाम 4 बजे से फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग स्क्वायर में राम नाम की महिमा का वर्णन करेंगे। शुक्रवार को एमजी रोड स्थित होटल होलीडे इन में कार्यक्रम के आमंत्रणपत्र का विमोचन किया गया। मिशन के उपाध्यक्ष और बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल ने बताया कि मिशन पिछले 12 सालों से राम का काम कर रहा है। अब उन्होंने भगवान श्रीराम की सेवा का बीड़ा उठाया है।अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वह 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। आगरा भी अब अपने राम को जानेगा।

उन्होंने बताया कि एक बार में करीब 10 हजार लोग ये सत्र सुन सकेंगे। इसके लिए 65 हजार वर्ग फीट में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आसानी से लोग डॉ. विश्वास को सुन सकें इसके लिए ओपन एलईडी भी लगाई गई हैं। विमोचन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग सिन्हा, अनिल वर्मा, डीजीसी अशोक चौबे, संजय गोयल, रंजीत सामा, हात्य कवि रमेश मुस्कान और गौरव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्यूआर और आधार कार्ड दिखाकर ही मिलेगा प्रवेश
आयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि 'अपने-अपने राम' कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को प्रवेश उन्हें दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से दिया जाएगा। आमजन के प्रवेश के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।

दिनभर चलीं तैयारियां
'अपने-अपने राम' सत्र के लिए कार्यक्रम स्थल पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। मंच बनाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने में आयोजक मंडल के सदस्य जुटे रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें