फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गृहकर जमा नहीं करने पर होटल सीज, नगर निगम ने जारी किए कुर्की के वारंट

Sat, 18 Jan 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 जिलाधिकारी कार्यालय पर गृहकर के बकाया 12,11,518 रुपये टैक्स जमा कराए गए। वहीं, ताजगंज में टैक्स जमा नहीं करने पर होटल ग्रांड कांसा को सीज कर दिया गया।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के बकाया टैक्स जमा करने के अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर गृहकर के बकाया 12,11,518 रुपये टैक्स जमा कराए गए। वहीं, ताजगंज में टैक्स जमा नहीं करने पर होटल ग्रांड कांसा को सीज कर दिया गया। दो भवन स्वामियों को कुर्की वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


ताजगंज जोन में हैंडीक्राफ्ट नगर के सुरेंद्र कुमार होटल ग्रांड कासा का संचालन कर रहे हैं। इस पर 2,57,714 रुपये का गृहकर बकाया था। नगर निगम ने भवन स्वामी को कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई रुचि नहीं दिखाई। 

इस कारण जोनल अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने होटल को सीज कर दिया। महादेव नगर निवासी देवेंद्र गोस्वामी पर 1,68,109 रुपये गृहकर बकाया है। नोटिस पर कोई संज्ञान न लेने पर इन्हें कुर्की वारंट जारी किया गया है। साथ ही रामवती के भवन पर भी 2,79,911 रुपये का गृहकर बकाया है। इन्हें भी कुर्की वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन


कार्रवाई डर से मलको गली के राजेश गुप्ता, होटल द ग्रेट इंपीरियल के मालिक अनिल कुमार अग्रवाल ने बकाया जमा कर दिए। जोनल अधिकारी ने बताया कि भवन स्वामी की आपत्ति पर निरीक्षक से पुनः टैैक्स की गणना कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें