फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेत पर जेसीबी खड़ी देख सदमे में आया किसान, जमीन अधिग्रहण के डर से गई जान!

Mon, 07 Mar 2022 09:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रेलवे द्वारा तीसरी लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। कुकथला के किसान ने जब अचानक खेतों पर जेसीबी खड़ी देखी तो वह सदमे में आ गया। परिजनों का कहना है कि इसी सदमे में आकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अछनेरा के गांव कुकथला के जाटव नगला निवासी किसान किशन सिंह (55) की हृदयाघात से शनिवार की रात मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तीसरी रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के कारण वे परेशान थे। इसी सदमे में उनकी जान गई है। किसान की मौत के बाद गुस्साए किसानों ने शव रखकर धरना दिया। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

चल रही है जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया

मृतक किसान के भाई बलवीर सिंह ने बताया कि किरावली के गांव कुकथला से होकर कीठम से भांडई तक रेलवे लाइन निकाली जा रही है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अभी जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ है, किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया गया है। किसान जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खेतों पर जेसीबी खड़ी देख परेशान हुआ किसान 

शनिवार को किशन सादाबाद रिश्तेदार के यहां गए थे, लौटने पर खेत की ओर गए। वहां खेतों पर जेसीबी खड़ी देख वह रेलवे लाइन निकाले जाने को लेकर परेशान हो गया। इसका ही सदमा लगा और उनकी जान चली गई। किसान की मौत की सूचना लगते ही किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी दिलीप सिंह व अन्य किसान पहुंचे। आक्रोशित किसानों ने शव को लेकर खेत पर धरना शुरू कर दिया। लोग जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया रोकने की मांग कर रहे थे।

नायब तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ नायब तहसीलदार किरावली निधि गुप्ता पहुचीं। धरने पर बैठे किसानों से ज्ञापन लिया। समझाकर धरना समाप्त कराया। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मौके पर मुखत्यार सिंह, राजकुमार, सुरेश चंद्र, आसवीर सिंह, विनोद कुमार, सतीश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें