फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब मिलकर बोले, हैप्पी बर्थडे टू यू कान्हा

विज्ञापन
कासगंज में सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी मेले में सजी झांकी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
एटा। मन में आस्था, चेहरे पर उल्लास और जुबां पर जयकारे। कान्हा के जन्म लेते ही चारों ओर खुशियां छा गईं। हर ओर मंगल गीत और बधाइयां बजने लगीं। अर्ध रात्रि को जगत के पालनहार नंदकिशोर का प्राकट्य हुआ तो श्रद्धालुओं में खुशी छा गई। लोगों ने व्रत रखकर मनौतियां मानी। और लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को नगर में झांकियों के जरिए कृष्ण जन्म और लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। झांकियां देखने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर कान्हा जन्म की खुशी मनाई। अर्ध रात्रि को खीरे में नटखट लड्डू गोपाल का जन्म कराया गया। जैसे भी बाल गोपाल ने जन्म लिय वैसे ही चारों ओर जयकारे गूूंजते रहे। घरों में मंगल गीत गाकर देवकी और यशोदा मइया को बधाइयां दी गईं। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाकर लोगों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। शाम को शहर की सड़कों पर झांकियां देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस दौरान सिंधी कालोनी गेट पर सजाई गई झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके साथ ही घंटाघर, कैलाश गंज, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइन, शिकोहाबाद रोड, जेल रोड, कचहरी, मेहता पार्क समेत तमाम स्थानों पर झांकियां लगाई गईं। झांकियों में लोगों ने श्रीकृष्ण जन्म, रासलीला, महाभारत युद्ध समेत तमाम लीलाओं का मंचन किया। इसके साथ ही झांकियों में अमरनाथ गुफा, वैष्णोदेवी दरबार, कंस कारागार, कैलाश पर्वत की प्रतिकृतियां भी सजाई गईं। इसके साथ ही घरों में लोगों ने झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण का जन्म कराया। शहर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर, रघुनाथ मंदिर ठंडी सड़क, क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिरों और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बाजार में खीरा की रही जबरदस्त मांग
जन्माष्टमी के मौके पर बाजार में खीरा की जबरदस्त मांग रही। इस दौरान विक्रेताओं ने जमकर लोगों की जेब काटी। आलम यह रहा कि एक-एक खीरा 20-20 रुपये तक बिका। लोगों ने भी भगवान कृष्ण के प्रति आस्था को देखते हुए जमकर खीरा की खरीद की। केले के दाम बढ़े नजर आए। बाजार में शुक्रवार को केला 50 रुपये दर्जन बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें