सेवाकुंज मार्ग स्थित ठा. राधा श्यामसुंदर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई हैं। तैयारियों को लेकर मंदिर की गई बैठक में 26 अगस्त को सप्तदेवालयों की सामूहिक शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति की बैठक में चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष महंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि नगर संकीर्तन शोभायात्रा कुंभ मेले पर निकलने वाली शोभायात्रा के स्वरूप में निकलेगी।
शोभायात्रा में सभी महंत छत्र से सुसज्जित होंगे। सेवायत कृष्णगोपालानंद देव गोस्वामी ने कहा कि प्रमुख मार्गों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शोभायात्रा में मठ, मंदिर, महाविद्यालय, नगर निगम एवं सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे।
बैठक में महंत लाड़िलीशरण, महंत तमालकृष्ण दास,गोविंद दास, प्रद्युम्र प्रताप सिंह, महंत सत्यहरि दास, महंत सच्चिदानंद दास, महेशचंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, रमेशचंद्र विधि शास्त्री, जगदीश नीलम, मधुमंगल शुक्ला, मोहन लाल शर्मा, वनमाली दास, रामनारायण ब्रजवासी आदि उपस्थित थे।