फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुठभेड में पकडे तीन बदमाश

विज्ञापन
मुठभेड में पकड़े गए बदमाश - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रामलीला मैदान के पास रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने तीन बदमाश पकड़ लिए। वहीं एक साथी चकमा देकर भाग गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो मोबाइल व तमंचा कारतूस मिले।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि आगरा रोड रामलीला मैदान जनयुग नगर के पास कुछ बदमाश अवैध असलहा के साथ किसी वारदात को फिराक देने की फिराक में हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां मौजूद बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी चकमा देकर भाग गया।
पूछताछ में पकडे़ गए बदमाशों ने अपने नाम अजय कुमार निवासी नवलपुरा थाना सैफई जनपद इटावा, नीलू तिवारी निवासी गांव अजारा थाना एरवा कटरा हरदोई और विश्राम सिंह निवासी दरियापुर थाना करहल बताया। भागे हुए साथी का नाम आकाश कंजड़ निवासी गिहार कालोनी मंडी के सामने सदर कोतवाली बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से तमंचा कारतूस, चोरी के दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें