फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला मंडी: दुकानों के सुदृढ़ीकरण का काम अधूरा,लोकार्पण का लगवा दिया पत्थर

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! कोटला रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में दुकानों के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड मंडी की दुकानों के सुदृढ़ीकरण का काम अभी तक अधूरा है। हालांकि इससे पहले ही मंडी के अफसरों ने लोकार्पण करा पत्थर मंडी प्रांगण में लगवा दिया। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन की मनमानी का विरोध करते हुए शनिवार को नारेबाजी की। आरोप लगाया कि दुकानों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मंडी के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोटला रोड मंडी समिति प्रांगण में 165 दुकानों के सुदृढ़ीकरण कराने के साथ नवीन मंडी स्थल के आंतरिक मार्गों का सीसी सुदृढ़ीकरण, दुकानों की विशेष मरम्मत और बाउंड्रीवॉल समेत अन्य कार्यों के लिए दो करोड़ 85 लाख 45 हजार रुपये खर्च होने थे। विगत चार अक्तूबर 2020 को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग की ओर से लगाए गए बोर्ड के अनुसार तीन जुलाई 2021 तक निर्माण कार्य पूर्ण होना था लेकिन निर्धारित समय से चार माह अधिक बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा है।
इसके बावजूद कार्य का लोकार्पण 17 सितंबर 2021 को ही प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग श्रीराम चौहान ने कर दिया। लोकार्पण का पत्थर लगा देखकर आढ़तिया हैरान है। मंडी के आढ़तियों का आरोप है कि दुकानों के उच्चीकरण कार्य में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। काम में देरी होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान दुकानदारों ने नारेबाजी भी की। जितेंद्र गुप्ता, अंबरीश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, शिवदत्त गुप्ता, सतीश कुमार, निर्मल जैन, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, आकाश गुप्ता, प्रमोद जैन, अंतराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काम में देरी से व्यापार प्रभावित, सरकार को राजस्व की हानि
- कोटला रोड मंडी की दुकानों के आढ़तियों की काफी पुरानी दिक्कत को शहर विधायक ने समझा और पैसा स्वीकृत कराया। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं लेकिन विभाग ने सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण का काम धीमी गति से कराया। इससे व्यापारी और सरकार को हानि हुई।
सुनील गुप्ता आढ़तिया एवं अध्यक्ष
-मंडी की दुकानों के उच्चीकरण किए जाने का काम पूरा होने से पहले ही लोकार्पण का बोर्ड लगा दिया गया है। दुकानों के उच्चीकरण कार्य में ठेकेदार द्वारा बहुत घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है।
अंतराम गुप्ता आढ़तिया
- मंडी की दुकानों के सुदृढ़ीकरण का काम ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार ने मनमाने ढंग से काम किया है। विभागीय अफसरों को ध्यान देना चाहिए। काम मे देरी होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
अवनीश शर्मा आढ़तिया
- कोटला रोड मंडी की दुकानों का काम धीमी गति से चला। कई आढ़तिया तो आधी-अधूरी दुकानों में व्यापार कर रहे हैं। इसका प्रमुख कारण व्यापार पूरी तरह से ठप होना था। सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही थी। निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
सर्वेश गुप्ता आढ़तिया
- मंडी की दुकानों के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। मंडी के आढ़तिया संपर्क में है। घटिया ईंटों के प्रयोग की बात है तो एई व जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी। मंडी की दुकानें व अन्य कार्य गुणवत्तायुक्त होगा।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश, उप निदेशक मंडी निर्माण खंड फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें