कासगंज। यात्रियों की संख्या धीमे-धीमे बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे ने सहूलियत देने के लिए एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन वाया कासगंज चलाने का निर्णय लिया है। कोलकाता-आगरा छावनी के बीच यह ट्रेन 24 जून से रफ्तार भरने लगेगी। इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी है।
कासगंज से मथुरा-बरेली-कानपुर की ओर पांच जोड़ी एक्सप्रेस अनारक्षित ट्रेनें दौड़ रही हैं जबकि कानपुर ट्रैक पर दो दैनिक स्पेशल आरक्षित ट्रेेनें चल रही हैं। इसके अलावा 7 जोड़ी ट्रेनें वाया कासगंज, कानपुर, मथुरा, रामनगर, जयपुर की ओर संचालित हैं। यह सभी ट्रेनें आरक्षित हैं। धीमे धीमे जब यात्रियों की संख्या बढने लगी है तो रेलवे ने एक जोड़ी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता-आगरा छावनी के बीच चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों की संख्या अब धीमे-धीमे बढ़ाई जा रही है।
कोलकाता-आगरा कैंट साप्ताहिक ट्रेन 24 जून से प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से दोपहर 12:10 बजे चलेगी जो कासगंज जंक्शन स्टेशन पर अगले दिन दोपहर 12:42 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचेगी। यही ट्रेन 03168 आगरा छावनी से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:10 आगरा से चलेगी जो सुबह 7:45 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचेगी। एक जोड़ी ट्रेन के संचालन से आगरा और कोलकाता की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
वर्जन-
वाया कासगंज एक जोड़ी विशेष एक्सप्रेस कोलकाता-आगरा छावनी के बीच 24 जून से दौड़ेगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से चलेगी और प्रत्येक शनिवार को आगरा छावनी से ट्रेन का संचालन होगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।