-फोटो 20 विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को कानून की जानकारी देते प्राधिकरण सचिव। स्रोत प्
मैनपुरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में सिंधिया तिराहा स्थित एसबीआरएल एकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने छात्र छात्राओं को रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग में आने वाले कानून की जानकारी दी।
प्राधिकरण सचिव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कानून की भी जानकारी होनी चाहिए। राेजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग में आने वाले बाल-विवाह, दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराधों से संरक्षण, कार्य स्थल पर यौन शोषण संबंधी कानून की जानकारी उन्होंने छात्र छात्राओं को दी। गर्भ का चिकित्सीय समापन, गिरफ्तारी से पूर्व, गिरफ्तारी के समय तथा गिरफ्तारी के बाद महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में बताया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी सरिता सेंगर, कोआर्डीनेटर जिला प्रोबेशन राजीव कुमार यादव, काउंसलर वन स्टॉप सेंटर स्वाती चौहान, पीएलवी रामरतन सिंह शाक्य, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह मौजूद रहे।