फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जानें क्यों शिक्षिका कमर में लगाकर घूम रही थी तमंचा, पुलिस को बताई हैरान करने वाली वजह 

Wed, 13 Apr 2022 11:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जेल चौराहा के पास कमर में तमंचा लगाकर घूमने वाली युवती शिक्षिका बताई जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में जेल चौराहा के पास सोमवार की शाम तमंचा के साथ पकड़ी गई फिरोजाबाद निवासी युवती को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां देर शाम युवती को जमानत मिल गई। युवती शिक्षिका बताई जा रही है, पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम जनपद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण टोला नई आबादी फुलबाड़ी निवासी करिश्मा यादव को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। थाने लाकर जब उससे पूछताछ की गई तो बताया कि फरवरी 2021 को उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ रिश्तेदार उसकी जमीन पर नजर बनाए हुए हैं। 

उसने बताया इस कारण से वह दन्नाहार क्षेत्र में रहने वाला मामा के यहां रह रही है। वर्तमान में घिरोर के गांव ओय निवासी रिश्तेदार के यहां रह रही थी। उसे जान का खतरा है, इसलिए वह अपने साथ तमंचा रखती है। लाइसेंसी शस्त्र के लिए आवेदन क्यों नहीं किया, इस सवाल पर युवती ने चुप्पी साध ली। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को युवती को न्यायालय में पेश किया। वहां देर शाम उसे जमानत मिल गई। वहीं पकड़ी गई युवती किसी विद्यालय में शिक्षिका बताई गई है। पुलिस का कहना है कि इस बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन




बता दें जेल चौराहा के पास सोमवार की शाम ये युवती कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी। वहां मौजूद स्वॉट टीम के सिपाहियों ने तमंचा देखा तो महिला पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी ने जब तलाशी ली तो तमंचा बरामद हुआ। युवती को गिरफ्तार करने के साथ ही कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें