फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्स्ट डिवीजन से 10वीं पास दक्ष कैसे बना अपराधी, टाटा स्टील के बिजनेस हैड का किया कत्ल; पुलिस ने किया ढेर

Sun, 12 May 2024 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

टाटा स्टील के बिजनेस हैड के कत्ल के आरोप में पुलिस ने जिस दक्ष को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया, वो किशनी के एक छोटे से गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि दक्ष पढ़ने में काफी तेज था। उसने  हाईस्कूल की परीक्षा फर्स्ट डीवीजन से पास की थी, लेकिन उसके बाद न जाने क्या हुआ, उसमें बदलाव होता चला गया। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस द्वारा मारे गये बदमाश अक्की उर्फ दक्ष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के रहने वाले दक्ष ने दौलत और अपराध जगत में नाम कमाने के लिए गलत रास्ता चुना था। शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस से मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसको लेकर कई बातें सामने आईं। दक्ष को जानने वालों ने बताया कि दक्ष 100 रुपये के लिए किसी की जान ले सकता था। चार साल पहले गाजियाबाद पुलिस ने उसे चोरी के मामले में जेल भेजा था। दक्ष का अंतिम संस्कार परिजन ने गाजियाबाद में ही कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि तीन मई को टाटा स्टील प्रवेश अलमीरा के बिजनेस हैड विनय त्यागी की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में किशनी क्षेत्र के गांव हरीसिंगपुर निवासी दक्ष चौहान का नाम भी सामने आया था। शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में दक्ष की जान चली गई। वह करीब दो साल से सीलमपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

इस दौरान उसने माता पिता से संपर्क भी नहीं किया था। दक्ष की मौत के बाद कई बातें सामने आईं हैं। उसे जानने वाले लोगों का कहना है कि एक बार जब वह दिल्ली से गांव आया था। तब उसके पास कई पिस्टलें थीं। वह कहता था कि 100 रुपये के लिए भी वह किसी की हत्या कर सकता है। उसकी यह बातें उस समय बचकानी लग रहीं थीं। लेकिन क्या पता था कि वह अपराध के रास्ते पर चल पड़ा है। गाजियाबाद में कुछ मंगलामुखियों की सोहबत में पड़ कर वह नशा भी करने लगा था।

 
विज्ञापन

नशे की लत पूरा करने और बेतहाशा रुपया कमाने और अपराध जगत में नाम कमाने के लिए दक्ष अपराध के रास्ते पर चला गया था। चार साल पहले भी उसने गाजियाबाद में एक चोरी की थी। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ही उसे जेल भी भेजा था। यह भी चर्चा है कि दो साल पहले उसने अपने एक रिश्तेदार पर भी फायर कर दिया था। लेकिन मामले को दबा दिया गया था। परिजन की माने तो वह पढ़ाई में होशियार था, हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। इसके बाद मामा के पास इंटर की पढ़ाई के लिए गाजियाबाद चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें