राज्यसभा सांसद नवीन जैन को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। ये खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवीन जैन का राजनीतिक सफर बड़ा ही रोचक रहा है...
केंद्र की मोदी सरकार ने 24 संसदीय समितियों का गठन कर दिया है। आगरा से राज्यसभा सांसद नवीन जैन को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। नवीन जैन आगरा के रहने वाले हैं, जिनका राजनीतिक सफर पार्षद से शुरू हुआ।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नवीन जैन रक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी कमेटी के सदस्य बने हैं। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने विभिन्न विभागों के लिए संसदीय स्थाई समिति 20024-25 का गठन किया है। रक्षा मंत्रालय की संसद समिति में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को शामिल किया गया है।
वर्तमान राज्यसभा सांसद व पूर्व महापौर नवीन जैन के राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट से पुराने शहर से पार्षद का चुनाव लड़कर की थी। इसी सदन में वह डिप्टी मेयर चुने गए। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष और बाद में प्रदेश में सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। दो बार लोकसभा चुनाव में सांसद रामशंकर कठेरिया के चुनाव संयोजक रहे।
विज्ञापन
वह वर्ष 2017 में वह भाजपा से आगरा के महापौर चुने गए। इसी दरम्यान उन्हें ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। आगरा में मेयर रहते हुए उन्होंने नवीन आगरा, क्लीन आगरा का स्लोगन देकर शहर को डलाबघर मुक्त रखने, डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था और शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए। चौराहों की सूरत को बदल डाला।