फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: आगरा में बीच सड़क पर युवती से बदसलूकी, शिकायत करने पर...चाकू से हमला, मां-बेटा समेत तीन घायल

Fri, 09 Jan 2026 08:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर उसकी मां, भाई और चाचा पर चाकू से हमला कर दिया गया। तीनों ही घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीवनी मंडी क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की मां, चाचा और बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर छत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि वह नौकरी कर परिवार का पालन कर रही हैं। 6 जनवरी की रात करीब 8:45 बजे वह ड्यूटी कर वापस घर लौटीं तो बेटी ने बताया कि वह सामान लेेने बाजार गई थी। लौटते समय क्षेत्र के निवासी सूरज और रोहित ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया, गाली-गलौज की और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाया।

वह आरोपियों के घर पहुंचीं तो आरोपियों ने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें, उनके बेटे और मुंहबोले देवर पर हमला कर दिया। चाकू से सिर और माथे पर वार करके घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल करा प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें