राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व वक्ता केएन गोविंदाचार्य रविवार को वृंदावन के गीता आश्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि तालिबान का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए खतरा है। तालिबान का यह बयान कि उसका अगला टारगेट कश्मीर होगा, इस पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय जरूर गंभीरता पर विचार कर रहा होगा। यह भी बोले कि प्रदेश में अगली योगी की ही सरकार बनेगी।
कहा कि वर्तमान हालातों में मित्र देशों से अच्छे संबंध बनाने की जरूरत है। चीन का तालिबान से नजदीकियां भी भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोविंदाचार्य अपनी 18 दिन की यात्रा के दौरान मथुरा-वृंदावन आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारों में अच्छी मेहनत भी हो रही है। परिश्रम और पहल ये मोदी और योगी दोनों के स्वभाव में है। कहा कि बढ़ती महंगाई का समाधान तो जरूर निकलना चाहिए।
यात्रा का 15 को प्रयागराज में होगा समापन
गोविंदाचार्य ने बताया कि यमुना दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 अगस्त को यमुनोत्री से शुरुआत होनी थी लेकिन वहां पर भूस्खलन और सड़क बह जाने के परिणाम स्वरूप यात्रा की शुरुआत विकास नगर में यमुना मंदिर पूजन से शुरू हुई और 18 दिन की इस यात्रा का 15 सितंबर को समापन प्रयागराज में होगा। महामंडलेश्वर डॉ. अवशेषानंद महाराज एवं डॉक्टर पहलाद सिंह, स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट मथुरा अलका उपमन्यु एडवोकेट, विवेक प्रिय आर्य, कपिल प्रताप सिंह, उर्वशी त्रिपाठी और अंकित त्रिपाठी शामिल रहीं। गोविंदाचार्य ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को देखने मथुरा के सिटी अस्पताल भी गए।
गोविंदाचार्य ने सूर्यकुंड पर किया पौधरोपण
प्रसिद्ध चिंतक एवं विचारक केएन गोविंदाचार्य ने यमुना दर्शन यात्रा के दौरान सूर्यकुंड पर पौधरोपण किया। इसके बाद यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल के साथ सूर्यकुंड से लेकर तुलसीवन और गऊघाट तक भ्रमण किया और उसके बाद विश्राम घाट पर पूजन अर्चन कर नौका विहार किया। रविवार को केएन गोविंदाचार्य वृंदावन के साधु-संतों गोपेश बाबा आदि के साथ यमुना यात्रा के दौरान सूर्यकुंड पहुंचे। यमुना मिशन के प्रदीप बंसल, आचार्य देवेंद्र चैतन्य, साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि थे।
फिरोजाबाद में डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बेड