फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भागकर आया किशोर मैनपुरी पुलिस को मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिता की डांट से नाराज होकर दिल्ली की झुग्गी बस्ती में रहने वाला एक किशोर भाग आया। वह शुक्रवार की शाम मैनपुरी आ पहुंचा। संदेह होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने घर से भागने की बात बताई। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने परिजनों को सूचना भेजी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की गश्ती टीम को शुक्रवार की शाम बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध हालात में एक किशोर घूमता हुआ नजर आया। पुलिस ने जब उससे बात की तो वह सकपका गया। संदेह होने पर पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले आए। यहां महिला हेल्प डेस्क प्रभारी राधा शर्मा ने बातचीत कर परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। किशोर ने अपना नाम हिर्देश पुत्र लायक सिंह बताया। बताया कि वह माता-पिता के साथ दिल्ली में इंडिया गेट के पास झुग्गी बस्ती में रहता है। 10 मई को पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी से गुस्सा होकर वह घर से निकल आया। घूमते हुए मैनपुरी आ पहुंचा। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद किशोर को सुपुदर्गी में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें