फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर ले जाए जा रहा किशोर भोगांव पुलिस ने कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। दिल्ली से अपहृत किशोर को शनिवार सुबह भोगांव थाना पुलिस ने मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी चाचा को होंडा सिटी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को अगवा करने का मामला थाना नजफगढ़ दिल्ली में दर्ज कराया गया था। आरोपी व अपहृत को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना पुलिस को दिल्ली पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नजफगढ़ क्षेत्र से एक किशोर सागर दहिया निवासी नजफगढ़ को विजय दहिया निवासी रामदत्त इन्कलेव उत्तम नगर थाना बिंदापुर नई दिल्ली ने अगवा किया है। उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी अपहृत को होंडा सिटी कार से जनपद की ओर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार राय ने तुरंत ही सीओ अमर बहादुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। लोकेशन के आधार पर पुलिस छाछा तिराहे के पास चेकिंग करने लगी।
एसपी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:10 बजे होंडा सिटी कार को पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद रुकवा लिया। पुलिस को देखते ही 17 वर्षीय सागर दहिया बाहर निकल आया और मदद मांगने लगा। उसने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति विजय दहिया उसका चाचा है। दिल्ली से उसका अपहरण कर कहीं ले जा रहा था। पुलिस अपहृत व आरोपी को थाने ले गई। सूचना मिलने के बाद नजफगढ़ थाने से एएसआई धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ आ गए। पीड़ित व आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें