फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में गर्भवती महिला को मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (मैनपुरी) । क्षेत्र के ग्राम जासमई के निकट चुनावी रंजिश में गर्भवती महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

नगला केसरी निवासी विश्नोद के चाचा बलवीर वर्तमान में गांव प्रधान हैं। विश्नोद शनिवार को गर्भवती पत्नी विमलेश को धुमरी एटा में चिकित्सक के पास से दवा दिलाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जब वह जासमई के निकट पहुंचे तभी दो लोगों ने विश्नोद को मारने के लिए गोली चला दी। गोली उसे न लगकर पत्नी को जा लगी। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी और विश्नोद भी घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए, जिससे आरोपी भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया,जहा से महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
गोली महिला के पेट में लगी है। गोली कांड की यह घटना चुनावी रंजिश के चलते हुई है। अभी मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।- डीके पंत, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें