किशनी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने छिबरामऊ से इटावा व इसी मार्ग से वापसी की बस सेवा शुरू की है। इस मार्ग पर बसों की संख्या अब दो हो गई है।
छिबरामऊ डिपो की बस रोजाना सुबह आठ बजे छिबरामऊ से चलकर सौरिख, सकरावा व ऊसराहार होती हुई सुबह 10 बजे किशनी पहुंचेगी। किशनी से इटावा जाकर इसी मार्ग से वापसी करते समय दोपहर दो बजे किशनी से ऊसराहार, सकरावा व सौरिख होते हुए शाम चार बजे छिबरामऊ पहुंचेगी। अभी तक इस मार्ग पर इटावा से हरदोई जाने वाली मात्र एक बस किशनी से सुबह आठ बजे चलती थी। अब दूसरी बस सेवा भी शुरू हो गई है। जादों सिंह, अशोक सक्सेना, उम्मेद सिंह, जावेद खान, सतीश सविता, श्रीकांत गुप्ता, उत्तम राठौर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद