फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जागीर हंटर्स को हराकर फाइनल में पहुंची किशनी किंग्स

Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। नगर के रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान पर टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में किशनी किंग्स ने जागीर हंटर्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

किशनी किंग्स के कप्तान अमित राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। किशनी टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाए। कप्तान अमित राजपूत ने 45 गेंदों में 111 रनों की तूफानी पारी खेली। राहुल राजपूत ने 71 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी जागीर हंटर्स की टीम ने 15 ओवर में आठ विकट पर 146 रन ही बना सकी। जागीर हंटर्स से अनूप चौहान ने 51 रन और सौरभ यादव ने 33 रन बनाए। किशनी के सचिन शाक्य ने तीन और दीपक ने दो विकेट लिए।
मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और रवि राजपूत ने, स्कोरिंग नितिन मुकेश और दीपू ठाकुर की। कमेंट्री दीपचंद्र और विवेक राजपूत ने की। इस दौरान प्रबल प्रताप, अंकुर यादव, दीपांशु यादव, नीतेश राजपूत, ऋषि चौहान, राहुल यादव, लोकपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें