किशनी। नगर पंचायत के मोहल्ला कृष्णा नगर में शनिवार को चैंपियन क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला समान कटरा और किशनी की टीम के बीच खेला गया। इसमें किशनी ने समान कटरा को 38 रनो से हराकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने फीता काटकर और खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में समान कटरा ने टाॅस जीतकर किशनी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। किशनी ने आठ विकेट के नुकसान पर 98 रनों का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से बल्लेबाज कुनाल चौहान ने 38 और राघव ने 20 रन बनाए। समान कटरा के गेंदबाज सचिन और अभय ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समान कटरा की पूरी टीम 60 रनों पर पवेलियन लौट गई। किशनी की तरफ से गेंदबाज कुनाल चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए और गेंदबाज सचिन ने भी चार विकेट प्राप्त किए। मैच के मैनऑफद मैच कुनाल चौहान रहे। मैच के अंपायर प्रिंस और विवेक रहे।
इस मौके पर बबलू यादव, रवि चौहान, अध्ययन यादव, अंश यादव, प्रिंस यादव, देवेश यादव,लव यादव आदि मौजूद रहे।