फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समाजशास्त्र का सरल प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थी हुए खुश

Sat, 01 Jun 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पांच नोडल सेंटरों की देख रेख में विश्वविद्यालय परीक्षा 65 केंद्रों पर कराई जा रही है। शनिवार को प्रथम पाली में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र सरल रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। शनिवार को प्रथम पाली में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर समाज शास्त्र की परीक्षा सुबह सात बजे से नौ बजे तक आयोजित हुई। वहीं द्वितीय पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्नातक छठवें सेमेस्टर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले में परीक्षाओं के लिए श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, वीरांगना अबंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव को नोडल सेंटर बनाया गया है। बृस्पतिवार को सभी 65 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें