किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर करेगी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की रविवार को बरनाहल में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करेगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान यूनियन आंदोलन शुरू करेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के समय भाजपा द्वारा किसानों से किए गए वादे सरकार बनने पर पूरे नहीं किए जा रहे हैं। किसानों के साथ भाजपा सरकार भी छलावा कर रही है। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करके आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, रामप्रकाश, मुकेश यादव, बेचेलाल राजपूत, सुनील राजपूत, जिलेदार मौजूद रहे।