फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की निजीकरण पॉलिसी का किसान मजदूर यूनियन ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार के द्वारा बैंकों सहित अन्य क्षेत्रों के निजीकरण किए जाने का उत्तर प्रदेश किसान मजदूर यूनियन ने विरोध किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव बृजलाल भारती ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार बैंक, रेलवे, तेल, हवाई क्षेत्र, बिजली, कोयला, स्वास्थ्य, शिक्षा व रक्षा आदि क्षेत्रों का लगातार निजीकरण कर रही है। सरकार का उद्देश्य चंद पूंजीपतियों के हितों का साधना है। डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों को घटाया जाए। किसान विरोधी तीनों कानूनों को सरकार वापस लें।
उन्होंने कहा कि बैंक कर्मी निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दे और निजीकरण की प्रक्रिया को रोके। ज्ञापन देने वालों में खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सूवेदार सिंह, जिला सचिव हरिलाल भारती, सह सचिव रामजी लाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें