फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसील प्रशासन के विरोध में 7 को किसान महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। स्मार्ट मीटर और तहसील प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) एवं किसान क्रांति दल के बैनर तले 7 अप्रैल को बैनई पैंठ आंवलखेड़ा में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की समस्याओं पर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन









ऑटो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

बरहन। थाना बरहन क्षेत्र के आगरा-जलेसर रोड पर खांडा सैयद के पास ऑटो ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खांडा थाना बरहन निवासी रामब्रेश पुत्र सुनहरी लाल और रामबरेश पुत्र रोहताश बाइक से घर लौट रहे थे। खांडा-सैयद मार्ग के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 और एंबुलेंस सेवा को दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवलखेड़ा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें