फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में किसानों की महापंचायत: इनर रिंग रोड टॉल प्लाजा कराया फ्री, एडीए सचिव को दो घंटे तक किसानों ने धरना स्थल पर बैठाया

Thu, 06 Jan 2022 06:26 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किसानों का धरना पिछले 26 दिनों से चल रहा है। किसान मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: महापंचायत में किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एत्मादपुर के गांव रहनकला के इनर रिंग रोड स्थित टोल पर किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर 26वें दिन भी धरना जारी रहा। यहां किसानों की महापंचायत हुई जिसके बाद किसानों ने इनररिंग रोड का टोल दो घंटे तक फ्री रखा। इस दौरान सैकड़ों वाहन निकले। किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीए वीसी से मिलने गया।
विज्ञापन

गुरुवार  को किसान नेता विपिन यादव के नेतृत्व में रहनकलां, गढ़ी जगन्नाथ, दलेल नगर, मनोहरपुर, रघुवंसपुरा, नगला रंजीत, नगला मथौली, रायपुर, गढ़ी सम्पति, नगला, हरिकेशी, नगला खरगा के सैकड़ों महिला व पुरुष किसानों का धरना 26वें दिन किसानों की महापंचायत में पहुंचे। किसानों ने कहा कि जब तक किसानों की जमीन वापस नहीं होगी, तब तक किसान घरने पर बैठा रहेगा। किसानों की जमीन एडीए ने नौ वर्ष पूर्व अधिग्रहण कर ली थी। आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया और खसरा खतौनी से किसानों के नाम काट दिए।
किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इसी बीच किसानों के धरने में एसडीएम अंजनी कुमार, क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गुप्ता व एडीए सचिव राजेन्द्र त्रिपाठी, सयुक्त सचिव सुशीला अग्रवाल भी पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाया। लेकिन किसानों ने कोई बात नहीं मानी, जिसके बाद किसानों ने एडीए सचिव को दो घंटे तक धरना स्थल बैठाए रखा। दोपहर 2 बजे किसानों ने एक राय होकर जब तक किसानों की जमीन वापस नहीं तब तक रहनकलां इनर रिंग रोड प्लाजा फ्री करने का निर्णय लेते हुए टोल पर पहुंचकर फ्री कर दिया। शाम चार बजे किसानों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एडीए वीसी से मिलने के लिए सचिव व सयुक्त सचिव के साथ मिलने गया। विपिन यादव ने बताया कि जब तक अधिकारियों से ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक टोल फ्री रहेगा और धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान विपिन यादव, भाकियू के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार ,जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, बुध्दा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,महाराज जशावत, रनवीर चाहर,मान सिंह,दिनेश यादव,ब्रजेश पंडित,सौरव यादव,गोविंद,प्रदीप शर्मा,सत्यप्रकाश,पंकज कुमार,मुकेश,शर्मिला देवी,सुनैना, बच्चू सिंह सहित तमाम महिला और पुरुष किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें