फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन स्वराज की महापंचायत क्षेत्र के गांव तोलकपुर में आयोजित हुई। इसमें किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में हुंकार भरी। एलान किया कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल में कृषि कानून लाए गए। यह कृषि कानून काले कानून हैं। भारतीय किसान यूनियन किसी भी हाल में कृषि कानूनों को लागू नहीं होने देगी। चाहें इसके लिए कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े। काले कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन स्वराज संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। महापंचायत में अनिल यादव, मयंक यादव, गौरव सिंह, संजय सिंह, अमर सिंह, हृदेश यादव, धरमवीर सिंह, राशिद खान, तौफीक खान, आकिल खान, प्रवीन शर्मा, मोनू निशाद, संदीप पांडे, पप्पू पांडे, बिट्टू खान, वीरेंद्र दीक्षित, सूरज उपाध्याय, विशाल यादव, संतोष त्रिवेदी, रोहतास सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें