फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: दिल्ली और पलवल की बसें बंद, यात्रियों के लिए महंगा हुआ सफर

Tue, 29 Dec 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • किराये में अंतर: एनएच-2 होकर दिल्ली, साधारण बस: 260 रुपये
  • यमुना एक्सप्रेसवे होकर: साधारण बस: 317 रुपये 
  • वातानुकूलित बस एक्सप्रेसवे होकर: 465 से 525 तक
  • एनएच दो होकर दिल्ली:  395 रुपये 
विज्ञापन
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के एक माह बाद भी आगरा से दिल्ली, पलवल जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद है। परिवहन निगम को प्रतिदिन 75 बसों के बंद होने से 2.70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ तो वहीं यात्रियों के लिए दिल्ली का सफर महंगा और दिक्कत भरा हो गया है। 
विज्ञापन



किसान आंदोलन के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के रास्तों के बंद होने के कारण परिवहन निगम की दिल्ली के सराय काले खां आईएसबीटी जाने वाली बसें 27 नवंबर से बंद हैं। पलवल तक भी बसें नहीं जा पा रही हैं। परिवहन निगम की बसें वाया यमुना एक्सप्रेसवे होकर संचालित हो रही हैं मगर इनकी संख्या कम है।

जोंस मिल प्रकरण: डीएम के निर्देश, फर्जी दस्तावेज से जमीन खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ दर्ज करें रिपोर्ट
विज्ञापन


अशोक नगर के धर्मवीर सिंह का कहना है कि सप्ताह में तीन बार दिल्ली जाना होता है, मगर इस माह एक्सप्रेसवे से होकर जाने में किराया अधिक लगता है तो बसें भी आसानी से नहीं मिलती हैं। आवास विकास कॉलोनी की पूनम अग्रवाल ने बताया कि अब दिल्ली जाने के लिए बसें आसानी से नहीं मिलती हैं। कमला नगर के सौरभ का कहना है कि किराया भी बढ़ गया और दिक्कतें भी।
 
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंढीर ने बताया कि दिल्ली हाईवे की बसें बंद होने से रोडवेज को नौ लाख रुपये रोजाना का घाटा उठाना पड़ रहा है। एक्सप्रेसवे होकर बसें संचालित हैं मगर इनकी संख्या ज्यादा नहीं है। साधारण बसें ज्यादा व एसी कम हैं क्योंकि किराया अधिक है। 

ट्रांसपोर्टर्स के खर्च में हुआ इजाफा, हर गाड़ी पर तीन हजार रुपये बढ़े
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर से आने वाला माल वाया शामली मेरठ रूट से होकर लाना पड़ रहा है। इससे जहां ट्रांसपोर्टर्स का खर्च बढ़ा है तो वहीं व्यापारियों ने किराया नहीं बढ़ाया है। इससे ट्रांसपोर्टर्स परेशान हैं। 

इस माह बढ़ा देंगे किराया
आंदोलन के कारण एक माह से घाटा उठा रहे हैं। हर गाड़ी की लागत ढाई से तीन हजार बढ़ गई है। रास्ता 100 से 150 किलोमीटर तक लंबा हो गया है। ऐसे में माल को दो से तीन दिन अधिक लग रहे हैं। इस माह आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो किराया बढ़ाना पड़ेगा। -दीपक शर्मा, अध्यक्ष, आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन

रास्ते बंद होने का असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ा
किसान आंदोलन के कारण एक माह से ट्रांसपोर्टर्स की लागत बढ़ी है तो वहीं व्यापारियों ने माल मंगवाना भी कम कर दिया है। माल की आवक पर असर पड़ा है। इसका नुकसान सबसे ज्यादा तो ट्रांसपोर्टर्स को ही उठाना पड़ा है। -देवेंद्र गुप्ता, महासचिव, आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें