फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर सजा कीर्तन दीवान

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में कीर्तन करते जत्थे रागी। संवाद - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी पर्व पर सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। श्री हेमकुंड साहिब के हजूरी रागी भाई हरप्रीत सिंह और अंबाला वाले भाई जसविंदर सिंह ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के रविंद्र सिंह ओबरोय ने कहा कि गुरु अर्जुन देव ने मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए असहनीय यातनाएं सहकर भी ईश्वर की रजा को स्वीकार किया।
विज्ञापन

ज्ञानी अमरीक सिंह ने गुरु की अरदास की। संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य सेवादार अमरदेव सिंह साहनी, बंटी ओबरोय, श्याम भोजवानी, सुरजीत छाबड़ा, बबलू अरसी, हरभजन सिंह, हेमू भाई, कुलविंदर सिंह, निर्मल सिंह, दर्शन सिंह चोपड़ा, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें