.राजपुर चुंगी के पास गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर की ओर से मीठी छवील का वितरण करते हुए। संवा
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर की ओर से राजपुर चुंगी पर ठंडी छबील का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि सिख परंपरा में छबील सेवा गुरु साहिब की शहादत की स्मृति में प्रेम और मानवता का प्रतीक है। इस मौके पर राजू सलूजा, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, सुरेंद्र सिंह लवली, गुरेंदर सिंह, प्रतिपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र सिंह जुल्का, सुखविंदर सिंह, हरजिंदर कौर, अमरजीत कौर, हरविंदर कौर, सिमरन कौर आदि मौजूद रहीं।