फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या

Tue, 23 Dec 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना डौकी के महल बादशाही में महिला ने प्रेमी से संबंधों के विरोध पर पति को मौत के घाट उतार दिया। रविवार देर रात प्रेमी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सख्ती की तो सारा सच कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के गांव रघुवंशपुरा निवासी पप्पू (38) पुत्र छोटे मजदूरी करता था। गांव में रहने वाले विजय सिंह की छह साल पहले मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि पप्पू विजय सिंह की पत्नी मोहरश्री से शादी कर ली थी। इसके बाद गांव से अलग रहने लगे। चार माह पूर्व डौकी के गांव महल बादशाही में आए थे। रविवार रात तकरीबन एक बजे पप्पू घर में सो रहा था। तभी गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी। ग्रामीण घर पर आए तो पप्पू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी और छाती के पास गोली लगी थी। कुछ ही देर में पप्पू की मौत हो गई। जानकारी पर डौकी पुलिस पहुंची।

मोहरश्री ने बताया कि उसके जेठ और अन्य ससुराली आए थे। उन्होंने ही हत्या की है। इस पर पुलिस ने एत्मादपुर में दबिश देकर ससुरालियों को पकड़ लिया। सभी अपने घर में सोते मिले। पुलिस पूछताछ मेें उनके द्वारा हत्या की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मोहरश्री से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगला। मोहरश्री ने पुलिस को बताया कि अपने परिचित नरायन सिंह निवासी नगला पछिया थाना दक्षिण फीरोजाबाद के साथ मिलकर पति की हत्या की है। नरायन सिंह न गोली मारी। नरायन हाल में गोपऊ, मथुरा में रहता है। एसओ ने बताया कि मोहरश्री के प्रेम संबंध नरायन सिंह थे। इस बात को लेेकर पप्पू विरोध करता था। नरायन को अपना दूर का रिश्ते का भाई बताती है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें